SSC CGL Notification 2025: एसएससी सीजीएल अधिसूचना ssc.nic.in पर जारी, यहां चेक करें योग्यता
SSC CGL Notification 2025
SSC CGL Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से 9 जून, 2025 को ssc.gov.in पर SSC CGL 2025 अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता पर खरे उतरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल CGL परीक्षा 2025 भर्ती पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना पीडीएफ जारी होने के साथ ही ग्रुप बी राजपत्रित/ग्रुप बी अराजपत्रित और ग्रुप सी सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना उपलब्ध होने के बाद, SSC CGL 2025 आवेदन पत्र लिंक भी ssc.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। SSC CGL 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 4 जुलाई है।
SSC CGL Notification 2025: भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी
आयोजन | तारीख |
परीक्षा का नाम | एसएससी सीजीएल 2025 |
संचालन निकाय | कर्मचारी चयन आयोग |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | जून 9, 2025 |
कब से करें आवेदन | जून 9, 2025 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | जुलाई 4, 2025 |
टियर-I परीक्षा तिथियां | 13 अगस्त - 30 अगस्त, 2025 |
टियर-II परीक्षा तिथियां | दिसंबर 2025 (संभावित) |
SSC CGL Notification 2025: किन पदों पर होगी नियुक्तियां
कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती अभिनाय के माध्यम से 18174 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।
साल | भर्ती पद |
एसएससी सीजीएल 2024 रिक्तियां | 18174 |
एसएससी सीजीएल रिक्तियां 2023 | 7,500 |
एसएससी सीजीएल रिक्ति 2022 | 20000 |
एसएससी सीजीएल रिक्ति 2021-22 | 7686 |
एसएससी सीजीएल रिक्ति 2020-21 | 7035 |
एसएससी सीजीएल रिक्तियां 2019-20 | 8582 |
एसएससी सीजीएल रिक्तियां 2018-19 | 11271 |
एसएससी सीजीएल रिक्तियां 2017 | 9276 |
SSC CGL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर अप्लाई बटन पर क्लिक करें
चरण 3: अब अप्लाई SSC CGL नोटिफिकेशन 2025 पर क्लिक करें
चरण 4: रजिस्टर नंबर और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए रजिस्टर नाउ बटन पर क्लिक करें या पहले दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
चरण 5: आवश्यक जानकारी भरें
चरण 6: शुल्क का भुगतान करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए SSC CGL 2025 आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और डाउनलोड करें।
0 Comments